Categories: GovernmentSpecial

हरियाणा का यह जिला बनेगा आकर्षण का केंद्र, 14 एकड़ में बन रहा झील, पर्यटकों की दिखाई देगी भीड़

हरियाणा के गुड़गांव में अरावली की तलहटी पर बसा हुआ गांव कासन में एक बहुत बड़ा विकास कार्य होने वाला है जिससे न केवल उस गांव की पहचान बढ़ेगी बल्कि गुड़गांव जिले के अंदर भी टूरिज्म का एक बहुत बड़ा नाम होगा।

दरअसल नगर निगम द्वारा इस गांव के अंदर करीब 14 एकड़ भूमि पर झील का निर्माण किया जाएगा और यह झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस झील के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है इसके अलावा दूसरे चरण का काम शुरू किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दे कि पहले चरण में जो काम किया गया है उसमें 5 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत आई है। झील के लिए इस भूमि पर करीब 10 एकड़ भूमि पर साफ पानी भरा रहेगा वहीं इसके अलावा लोगों के चलने के लिए पार्क, ट्रैक आदि 4 एकड़ भूमि पर विकसित किए जाएंगे।

इसके अलावा शौचालय की व्यवस्था की गई है तथा पीने के पानी का भी प्रबंध किया गया है । झील के निर्माण होने के बाद से यहां पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए यहां पार्क बनाया गया है जिसके अंदर करीब 15 प्रकार के फल, फूलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां मड हाउस, रेस्टोरेंट और नाव की सवारी का भी आनंद लोग ले सकेंगे।

नगर निगम आयुक्त आयुष सिंह का कहना है कि इस झील के विकसित हो जाने के बाद से यह मानेसर को पर्यटन की दिशा में पहचान दिलाएगी तथा इसके अलावा राजधानी दिल्ली के करीब होने से नेशनल हाईवे 48 और कुंडली मानेसर पलवल से सीधा जुड़ाव होगा। जिससे इन क्षेत्रों के पर्यटक भी बड़ी संख्या में गुड़गांव के कासन गांव में झीलों का आनंद लेने के लिए पहुंचेंगे।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago