
फरीदाबाद के एसी नगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंदर काफी ज्यादा गंदगी है जिससे लोगों को बहुत समस्या हो रही है गंदगी में से दुर्गंध आती है जिससे वहां खड़ा होना भी दुबर हो जाता है। वही इस मंदिर में दवाइयां भी ठीक तरीके से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं ।
इसके अलावा इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बरसात के समय जलभराव भी देखने को मिलता है वही इस मंदिर का मुख्य द्वार भी टूटा हुआ है जिसके चलते पशुओं का यह आश्रय बन चुका है इसके अलावा लोगों ने इसको पार्किंग स्थल तक बना डाला है।
इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों का इलाज किया जाता है और यहां पर बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं परंतु यहां पर लोगों ने बताया कि चिकित्सक भी काफी देरी से पहुंचते हैं जिससे मरीजों का इलाज होने में काफी समय लग जाता है और लोगों को काफी ज्यादा इंतजार करना पड़ता है।
लोगों ने बताया कि यहां साफ सफाई को लेकर के प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं होती है । इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास में मीट की दुकान है जिसमें से काफी दुर्गंध आती है और मरीजों को परेशानी होती है ।
इस आरोग्य मंदिर में करीब 16 प्रकार के जांच होते हैं जिनमें सीबीसी, एचबी तथा यूरिन टेस्ट भी शामिल है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोग इलाज के लिए तो आते हैं परंतु चिकित्सक के न होने पर कई मरीजों को वापस जाना पड़ता है । रोजाना करीब 50 मरीज का वहां पर आगमन होता है जिनमें से कई लोग वापस चले जाते हैं और मरीजों की यह भी शिकायत है कि यहां पर दवाइयां भी उपलब्ध नहीं होती हैं, कई दवाइयों को बाहर से ही लेना पड़ता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…