Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में इस जगह शाम होते ही छा जाता है अंधेरा, हो सकती है बड़ी दुर्घटना

फरीदाबाद में कई जगहों पर विकास कार्य किया जा रहा हैं परंतु बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां प्रशासन का ध्यान उस और नहीं जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि ऊंचा गांव से सेक्टर 64 की ओर जाने के लिए जिस मुख्य सड़क का सैकड़ो लोग इस्तेमाल करते हैं वहां पर शाम होते ही अंधेरा छाने लगता है।

दरअसल इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई थी परंतु वह खराब हो चुकी है लेकिन उसका मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है। लोगों द्वारा शिकायतें भी की जा रही है परंतु उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।

कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट के पोल टूटे हुए हैं और अंधेरा होने के चलते रात्रि के समय में वाहन चालकों तथा राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वह उनके लिए यह खतरनाक भी साबित हो सकता है।

जानकारी के लिए बता दें की सेक्टर 64,65 से ऊंचा गांव के लिए जो मुख्य मार्ग है उसके एक तरफ मार्केट बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ सेक्टर वासी रहते हैं। इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट खराब है। जिसके चलते लोगों को बड़ी समस्या होती है।

इस क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने बताया कि लाइट खराब होने के चलते यहां पर अंधेरा रहता है तथा राहगीरों के साथ छोटी बड़ी दुर्घटनाएं आमतौर पर होती रहती हैं। प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए तथा जल्द से जल्द इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट को ठीक करना चाहिए।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago