Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में सेक्टर 8 ESIC अस्पताल बन चुका है आवारा कुत्तों का अड्डा, इलाज के लिए आने से कतराते हैं मरीज

फरीदाबाद के सेक्टर 8 स्थित ईएसआई अस्पताल में कर्मचारियों से ज्यादा आवारा कुत्ते परिसर के अंदर नजर आते हैं। दरअसल अस्पताल की स्थिति इतनी खराब है कि वहां मेन गेट से लेकर वार्ड के अंदर बेड तक कुत्ते नजर आते हैं।

जानकारी के लिए बता दे अस्पताल में करीब 400 की संख्या में रोजाना मरीजों का आना होता है इसके अलावा वहां डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ तथा सफाई कर्मचारी से लेकर सिक्योरिटी तक रोजाना लोग आते हैं परंतु कर्मचारियों द्वारा व सिक्योरिटी द्वारा भी इन आवारा कुत्तों को भगाया नहीं जाता।

अस्पताल की हालत इतनी खराब हो चुकी है की मरीज परिसर के अंदर प्रवेश करते ही बदबू के कारण मुंह पर कपड़ा रख लेते हैं वही जब डॉक्टर को दिखाने के लिए वार्ड की ओर बढ़ते हैं तो वहां पर आवारा कुत्तों को देखा जाता है जिससे मरीजों को डर भी लगता है।

लोगों की शिकायत के बाद भी कोई भी कार्यवाही नहीं होती है अस्पताल के कर्मचारी इन कुत्तों को भगाने की वजह अंदर बैठकर इन्हें देखते रहते हैं। इसके अलावा अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नगर निगम को कई बार पत्र लिखा जा चुका है इन आवारा कुत्तों को हटाने के लिए परंतु वहां से कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago