Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद सैक्टर 11 का यह पार्क असामाजिक तत्वों का बन चुका है अड्डा, स्थानीय लोगों को है खतरा?

फरीदाबाद के सेक्टर 11 बी में बनाया गया राम वाटिका पार्क काफी समय से खराब स्थिति में है। दरअसल इस पार्क में लोग घूमने भी नहीं आते, यहां की हालत इतनी खराब है कि इस पार्क में लाइट भी नहीं लगाई गई है। वही लाइट न होने के चलते असामाजिक तत्वों द्वारा इसका फायदा उठाया जाता है और रात रात भर पार्क में शराब व अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया जाता है ।

वही जानकारी के लिए बता दें की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार पिछले तीन साल से लगातार पार्क में व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है परंतु कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

इससे पहले भी अधिकारियों द्वारा इस पार्क में व्यवस्था को सुधारने के लिए तथा फुटपाथ बनाने के लिए आश्वासन दिया था परंतु वह आश्वासन धरा का धरा रह गया। कोई भी कार्य नहीं किया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार प्रशासन को पत्र लिखा जा रहा है परंतु कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है यहां तक की पार्क के अंदर लाइट तक नहीं लगाई जा रही तथा अंधेरा होने के कारण यहां पर लोग भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।

इस तरह से पार्कों का विकास न होने के चलते इस क्षेत्र की खूबसूरती समाप्त हो रही है तथा लोगों को भी यहां पर असुरक्षा महसूस हो रही है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस पर सुनवाई करनी चाहिए तथा रात्रि में कोई अनहोनी ना हो तथा  असामाजिक तत्वों का यह अड्डा ना बने इसके लिए लाइट लगवाने बेहद जरूरी है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago