प्रोडक्शन वारंट पर फरीदाबाद से राजस्थान पहुंचे गैंगस्टर पपला गुर्जर के साथी

पपला नाम जितना सुन ने अजीब है, उस से कही अधिक गंदे काम इस व्यक्ति के हैं | पापला गुर्जर काफी समय से अपराध की दुनिया में सक्रीय है | पपला राजस्थान व हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टरों में आता है | इसके दो साथियों को राजस्थान पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई है | उनके नाम वीरेंद्र सिंह और मिंटू गुर्जर हैं | इन बदमाशों से राजस्थान के झुंझुनूं जिले की पुलिस काे वहां पिछले माह में हुए किरमाड़ी लीज हत्याकांड के मामले में आरोपितों से पूछताछ करनी है |

अपराध की दूर से जितनी खूबसूरत लगती है पास आके उतनी ही बदसूरत है | अपराधी जितना भी शातिर हो कानून के आगे उसको घुटने टेकने पड़ते हैं | राजस्थान पुलिस को किराड़ी हत्याकांड में इनके गुर्गो के शामिल होने की आशंका है | पुलिस अधीक्षक झुंझुनू जगदीश चंद शर्मा ने इसकी पुष्टि की है |

प्रोडक्शन वारंट

कुछ दिन पहले ग्रेटर फरीदाबाद में सभी लोगों की नींद उड़ गयी थी | कारण था पपला का वहां छुपा होना | बताया जा रहा है कि मिंटू और वीरेंद्र नीमका जेल से अपना गैंग ऑपरेट कर रहे थे | जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि 15 जून को झुंझुनूं जिले के किरमाड़ी में दो पक्षों में फायरिंग हुई थी, जिसमें मुकेश नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी |

गत दिनों दिल्ली – एनसीआर में आतंकवादियों के घुसने की खबर आयी थी | फरीदाबाद पुलिस की टीम ने नहर पार एक सोसाइटी में दबिश दी थी जिस से लोग सेहम गए थे | असल में पुलिस पपला को पकड़ने आयी थी | राजस्थान के हत्याकांड में राजस्थान पुलिस को हरियाणा के मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला गुर्जर, उसके भाई मिंटू और साथी वीरेंद्र के भी शामिल होने का संदेह है |

अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस जगह – जगह दबिश देती रहती है | पपला गुर्जर की तलाश में राजस्थान पुलिस ने पिछले माह पपला गुर्जर के महेंद्रगढ़ स्थित खैरोली गांव में भी दबिश दी थी| इस दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात में मिंटू और वीरेंद्र का हाथ है। दोनों जेल से ही गिरोह चला रहे थे और उनके इशारे पर ही यह गोलीबारी हुई थी |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago