
फरीदाबाद में नीलम चौक के पास एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा दरअसल प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इन विकास कार्यों में नीलम चौक से बीके चौक की तरफ जाने वाले नाले को पक्का कराया जाएगा। इसके अलावा नीलम सिनेमा के पीछे की तरफ एक नई पुलिया बनाई जाएगी जिससे उस क्षेत्र में लगने वाले जाम पर काबू किया जा सकेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि इस पूरी परियोजना को करने के लिए चार महीने का समय लगेगा। 4 महीने बाद यह परियोजना बन करके तैयार हो जाएगी। इसमें लगभग 2.05 करोड रुपए की लागत आएगी । इस परियोजना का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर किया।
वही उद्घाटन करने के दौरान कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि इस परियोजना के बन जाने के बाद से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगा। वहीं यातायात सही तरीके से प्रवाहित हो सकेगा। वहीं परियोजना के उद्घाटन में बडकल विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस परियोजना के बन जाने के बाद से लोगों को किसी भी तरीके की समस्या नहीं आएगी। जो नाले यहां पर कच्चे हैं उन्हें पक्का किया जाएगा तथा गंदगी को भी साफ किया जाएगा। इसके अलावा नीलम सिनेमा के पीछे पुलिया बन जाने के बाद से ट्रैफिक जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…