Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के इस मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार बन रहा है जानलेवा, पशुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी खतरा

फरीदाबाद के पल्ला रोड पर गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है। मुख्य मार्ग पर जहां से सैकड़ो की संख्या में रोजाना लोग गुजरते हैं वही किनारे कूड़े का ढेर भी पड़ा रहता है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस गंदगी से न केवल राहगीरों को परेशानी होती हैं बल्कि यहां के स्थानीय लोगों को भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात के समय में यह कूड़ा सड़क पर बह आता है तथा गाड़ियों से लगकर पूरे रोड पर फैल जाता है। वहीं इसके अलावा इस गंदगी के कारण अलग-अलग बीमारियों का खतरा भी लोगों को बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया की समस्या को लेकर के लोगों ने कई बार प्रशासन को अवगत कराया परंतु कोई भी समाधान नहीं निकलता।

यह मुख्य मार्ग जिस पर रोजाना सैकड़ो गाड़ियां गुजरती हैं वही निगम की गाड़ियां भी इस ओर से गुजरती है परंतु इस गंदगी को नजरअंदाज कर दिया जाता है। इस गंदगी के ढेर के चलते यहां पर कई आवारा पशु भी इसमें मुंह मारते हैं व भोजन की तलाश में इस गंदगी का भी सेवन करते हैं।

जिससे उनकी जान को भी खतरा है। पल्ला रोड पर इस गंदगी से परेशान होकर लोगों ने प्रशासन से गुहार भी लगाया परंतु प्रशासन की ओर से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई तथा लोगों की परेशानियां और बढ़ गई है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago