
फरीदाबाद में हर तरफ खुले में गोवंश घूमते नजर आते हैं फिर वह चाहे कोई कॉलोनी हो, कोई पार्क हो या फिर नेशनल हाईवे हर तरफ गोवंश नजर आते हैं। वही खुशी की बात यह है कि नगर निगम की टीम ने सफलतापूर्वक 11 गोवंशों को सड़कों से उठाकर गौशाला में भेज दिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि नगर निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन टीम द्वारा गौवंशों को गौशालाओं तक छोड़ने का यह कार्य किया जा रहा है। वही जानकारी के अनुसार सेक्टर 43 ग्रीन फील्ड कॉलोनी से करीब 6 गाय तथा पांच नंदी को गौशाला में भिजवाया गया है।
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नितीश परवाल ने बताया कि यह अभियान सिर्फ एक दिन के लिए सीमित नहीं है बल्कि आगे इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी तथा पशुओं को सड़कों से उठाकर गौशालाओं तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जाएगा ।
उन्होंने यह भी बताया कि शहर की सड़कों से गोवंश को पूरी तरीके से हटाने का एक लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है तथा निगम द्वारा इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा गोवंश को उठाने के लिए गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है तथा गाड़ियों की संख्या को पहले से ज्यादा बढ़ा दिया गया है। खुले में घूम रहे इन गोवंशों को गौशालाओं तक पहुंचाने का कार्य करने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तथा इन गोवंशों की भी जान बच सकेगी।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…