Categories: Uncategorized

फरीदाबाद में सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज का ख्याल रख रहें है सुशांत के पिता, बहन ने फोटो की शेयर

सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। इस बीच उनके फैन्स और उनके दोस्त लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। किसी का भी दिल ही अभी तक मानने को तैयार नहीं हुआ है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड कर सकते हैं।

फरीदाबाद में सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज का ख्याल रख रहें है सुशांत के पिता, बहन ने फोटो की शेयर

इस बीच उनके चहेते डॉग फज की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें सुशांत सिंह राजपूत अपने चहेते फज के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही थे। वही सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने के बाद उनका डॉग फज उन्हें यहां वहां ढूंढ़ था इतना ही नहीं डॉग फज ने खाना खाने तक छोड़ दिया था।

अब सुशांत सिंह राजपूत के डॉग का ख्याल उनके पिताजी रख रहे हैं। सुशांत सिंह के पिता के साथ डॉग की फोटो सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति में शेयर करी है जिसमें उन्हें लिखा है कि पापा फज के साथ।

सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी और पिताजी अब फरीदाबाद आ चुके हैं जो अपने दामाद ओपी सिंह के साथ रह रहे हैं। आपको बताते चलें कि पिछले दिनों ओपी सिंह को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया था। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत अपने डॉगी से बहुत प्यार करते थे।

अपने डॉगी के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता था।वही आपको बताते चलें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह फेक न्यूज़ भी वायरल हो रही थी कि सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने के बाद उनका डॉगी भी इस बात को सहन नहीं कर पाया और वह भी मर चुका है। वही यह सारी बातें झूठी निकली और अब सुशांत सिंह राजपूत डॉगी का ख्याल बखूबी उनके पिता रख रहे हैं।

क्या लिखा बहन कीर्ति ने फोटो शेयर करते हुए
सुशांत सिंह राजपूतकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “पापा फज के साथ.” इस फोटो पर कमेंट करते हुए फैंस सुशांत सिंह राजपूत को खूब याद भी कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे।

उनके निधन के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी झटका लगा था। एक्टर के निधन को लेकर उनका परिवार अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंचा था। वहीं, सुशांत की बहन श्वेता भी अकसर उनकी फोटो शेयर कर अपने भाई को याद करती रहती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago