
फरीदाबाद में 24 घंटे में अभी तक फिलहाल कोई भी बारिश नहीं हुई है जिससे जल का स्तर लगभग कम हो गया है बाढ़ में प्रभावित गांव को फिर से बसाने का प्रयास किया जा रहा है । परंतु पानी अभी इतना है कि वहां पर रहा नहीं जा सकता।
जानकारी के लिए बता दे की बसंतपुर गांव में जलस्तर करीब 5 फुट से कम होकर 2 फीट तक रह गया है। वहीं प्रशासन द्वारा लगातार अभी भी बचाव कार्य किया जा रहा है तथा लोगों को सतर्क व सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है।
इस बाढ़ से पशुओं का चारा सहित फसले नष्ट हो चुकी है, वही अभी तक लगभग 270 मकाने आंशिक रूप से खराब हो चुकी हैं। वही सरकार द्वारा किसानों की फसल की भरपाई के लिए ई पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कहा गया है। जिससे किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा मिल सके।
वही जानकारी के लिए बता दे की जिला आयुक्त विक्रम सिंह ने किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है वही किसानों से कहा है कि वह जल्द से जल्द ई पोर्टल पर अपनी खराब हुई फसल का जायजा देकर मुआवजा प्राप्त करें।
इस बारिश के कारण ना सिर्फ जनता को भारी नुकसान हुआ है अपितु प्रशासन को भी करोड़ों रूपयों का घाटा हुआ है । बता दे भारी वर्षा के चलते दूलेपुर गांव से मौठूक गांव को जोड़ने वाला लिंक रोड क्षतिग्रस्त हो गया वहीं लोगों को सुरक्षित रखने के लिए इस पुल का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई है तथा सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है ताकि स्कूल का प्रयोग कोई ना करें।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…