फरीदाबाद : सैक्टर-48 सीआईए ने चोरी और स्नैचिंग की अलग-अलग वारदातों में संलिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गौंछी निवासी प्रिंस एवं एसी नगर निवासी मौ. वफी को मोबाइल स्नैचिंग और मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामले में गिरफ्तार किया है।

इन दोनों से छीना गया मोबाइल रेडमी-वाई 3 भी बरामद कर लिया है। प्रिंस से एक चोरी की अपाचे मोटरसाईकिल भी बरामद की है। यह नशे का शौकीन है और इसी आदत के चलते यह चोरी तथा चैन स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता रहा है। इससे पहले भी यह जेल जा चुका है।
श्रीमती धारणा यादव ने बताया की आरोपी प्रिंस के खिलाफ स्नैचिंग का एक मुकदमा पहले भी दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…