Categories: Faridabad

फरीदाबाद पुलिस की अनोखी पहल दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करा कर लोगो को महत्व समझाया

फरीदाबाद: जिले में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस आज ने एक अनोखी पहल शुरू की।

आज शुक्रवार को फरीदाबाद के सेक्टर 21 स्थित पुलिस थाने की महिला टीम ने फरीदाबाद के लोगों के फोन में दुर्गा शक्ति ऐप डाउनलोड करवा कर उन्हें उसका महत्व समझाया।

फरीदाबाद पुलिस की अनोखी पहल दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करा कर लोगो को महत्व समझाया

आइए जानते हैं दुर्गा शक्ति फोन एप्लीकेशन के खास फीचर्स के बारे में

  1. सबसे पहले आपको बता दें कि दुर्गा शक्ति मोबाइल एप्लीकेशन महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए 12 जुलाई 2018 में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा लॉन्च किया गया था।
  2. इस मोबाइल एप्लीकेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है।
  3. इमरजेंसी या आपातकालीन स्थिति में महिलाएं इसका प्रयोग कर सकती हैं। यह एप्लीकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों की प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप को डाउनलोड करके महिलाएं बड़ी आसानी से इस पर रजिस्टर कर सकती हैं।
  4. इस ऐप के अलर्ट फीचर के जरिए महिलाएं मुसीबत के समय में अपनी लोकेशन और अन्य जानकारी पुलिस की इकाई तक आसानी से पहुंचा पाएंगी।
  5. इस ऐप के लॉन्च होने के बाद ही महिला पुलिस थानों में एक्स्ट्रा गाड़ियों का इंतजाम भी कर दिया गया है।
  6. सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि महिलाएं हरियाणा से बाहर जाने के बाद भी इस एप्लीकेशन का प्रयोग कर सकती हैं जिससे हरियाणा पुलिस और महिलाओं के बीच इस एप्लीकेशन के जरिए एक अच्छी साझेदारी बन पाएगी।
  7. इस ऐप में उपलब्ध पैनिक बटन को दबाते ही महिलाएं तत्काल पुलिस इकाई को अपनी लोकेशन साझा कर पाएगी।
  8. महिलाएं एक बटन दबाते ही अपनी करंट लोकेशन, नाम, मोबाइल नंबर पता और ब्लड ग्रुप एक व्हाट्सएप मैसेज की फॉर्म में महिला पुलिस को शेयर कर पाएंगी।

महिलाओं को जागरूक करने में फरीदाबाद पुलिस द्वारा यह सभी बातें कर बताई गई। सेक्टर 21 के फरीदाबाद महिला पुलिस का यह प्रयास प्रशंसनीय है। पुलिस द्वारा ऐसे अभियान और ऐसी कोशिशे बहुत कम देखने को मिलती हैं।

क्या आपको लगता है कि फरीदाबाद द्वारा शुरू की गई इस पहल से महिलाओं को लाभ मिलेगा? क्या आपने कभी दुर्गा शक्ति आप इस्तेमाल किया है? क्या आपको लगता है कि दुर्गा शक्ति जैसे मोबाइल एप्लीकेशंस की और अधिक लॉन्च किए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट सेक्शन में बताइए।

Written by- Vikas Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago