
फरीदाबाद में एनआईटी 3 में स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज में हालत काफी खस्ता है दरअसल मरीज को लंबी कतार में लगना पड़ रहा है उसके बावजूद निराश होकर के बिना दवाई के घर लौटना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को लगभग 4 घंटे तक मरीजों को उपचार के लिए लाइनों में लगा पड़ा था परंतु बिना दवाई तथा बिना उपचार के कुछ मरीजों को घर जाना पड़ा।
इस समस्या को लेकर अधिकारियों को भी बताया गया परंतु कोई भी समाधान नहीं निकाला गया बता दे अस्पताल परिसर में सुबह से ही ओपीडी कार्ड काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिल रही थी परंतु सिस्टम द्वारा काफी लापरवाही बरती गई वहीं कंप्यूटर सिस्टम भी कई जगहों पर काम नहीं कर रहे थे जिसके कारण मरीजों को काफी समय लगा।
जानकारी के लिए बता दें कि एनआईटी 3 में स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एक बहुत बड़ा अस्पताल है जिसमें दूर-दूर से मरीज इलाज के लिए आते हैं परंतु यहां की बदहाल व्यवस्था के चलते मरीज को बिना दवा तथा बिना उपचार के वापस घर लौट पड़ता है।
सुबह 8:00 बजे से ही मरीजों का ताता लगना शुरू हो जाता है तथा ओपीडी अपने समय से खुलता है जिसमें सुबह से आए मरीजों को भी लंबे कतारों का सामना करना पड़ता है परंतु मरीज का नंबर घंटों बाद आता है जिससे इलाज के लिए उन्हें देरी हो जाती है वही इलाज के बाद डॉक्टर के द्वारा लिखे गए दवाइयों को लाने के लिए भी लाइन में लगना पड़ता है जिससे कई बार मरीज को दवाई भी नहीं मिलती है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…