
फरीदाबाद में अवैध मकान को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस दिए गए थे जिसके बाद से जिले में ऊंचा गांव इलाके में पांच नंबर चुंगी पर अपने मकान को लोगों ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया। बता दें लोगों ने बताया कि यह जमीन वक़्फ़ बोर्ड की थी बाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पैसे देकर के जमीन को खरीद लिया।
बता दे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से कुछ समय पहले ही सेक्टर 62, 63, 64 व 65 को बसाया गया था। अब इसके लिए एक डिवाइडिंग रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसके चलते इन अवैध रूप से बसे मकान को नोटिस भेजा गया है।
जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से काफी समय पहले ही लोगों को यह सूचित कर दिया गया था कि यदि इस जगह से कोई हाईवे गुजरता है तो मकान को तोड़ा जाएगा। और उस समय यहां केवल 20 से 25 मकाने ही बने हुए थे।
फरीदाबाद में कई जगहों पर इस तरीके से अवैध निर्माण कार्य लोग रह रहे हैं जिसके कारण विकास कार्य में बड़ी बाधा उत्पन्न हो रही है। नगर निगम द्वारा अब इन अवैध निर्माण कार्यों को बंद कराया जाएगा। ऊंचा गांव के इस इलाके में अवैध निर्माण हुए मकान को जब प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया तो लोगों ने खुद से ही मकान को तोड़ना शुरू कर दिया।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…