Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के सोहना मोड़ पर लग रहा है भीषण जाम, राहगीरों समेत स्कूली बच्चों तथा एंबुलेंस भी हो रहे इसका शिकार

फरीदाबाद में कई जगहों पर भारी ट्रैफिक का सामना लोगों को करना पड़ता है उनमें से एक सोहना मोड भी है जहां पर रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या लोगों को झेलनी पड़ती है । सुबह तथा शाम को यह ट्रैफिक और भी ज्यादा विकराल रूप धारण कर लेता है जब लोग अपने घर से ऑफिस तथा ऑफिस से घर के लिए जाते हैं ।

यह जाम इस कदर बढ़ जाता है कि घंटों तक गाड़ियों को सड़क पर ही रुकना पड़ता है। लोगों ने बताया कि जाम इस कदर बढ़ जाता है कि इसका प्रभाव न सिर्फ दफ्तर जा रहे लोगों को होता है बल्कि यह स्कूली बच्चों तथा एंबुलेंस के लिए भी बहुत बड़ी समस्या है।

लोगों ने बताया कि इस तरह के जाम रोजमर्रा की आदत बन चुके हैं और यह जाम बल्लभगढ़ पुल के कारण होता है इधर से यह पुल टू लेन हैं जिससे यदि एक भी वाहन पुल पर खराब हो जाता है तो पूरा पुल जाम हो जाता है फिर पुल से लेकर सोहना मोड तथा दूसरी तरफ मथुरा रोड पूरी तरीके से जाम हो जाते हैं।

फिलहाल इस पुल को फोरलेन बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है जिसमें और वक्त लग सकता है। इससे पहले इस पुल को लेकर सूचना मिली उसके अनुसार इस पुल के किनारे जितनी भी जमीन है उनके मालिक से उन जमीनों को खरीदना एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी परंतु सरकार ने उन जमीनों को खरीदा जिससे अब पुल का निर्माण कार्य फिर से आगे बढ़ रहा है जल्द ही फूल का निर्माण कर दिया जाएगा जिससे लग रहे भारी जाम को निजात मिल सकेगी।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago