
फरीदाबाद में विकास कार्य को लेकर लगातार इस पर सवाल उठाए जाते हैं जिसमें पुरानी सड़कों की जर्जर हालत ठीक नहीं होती और यदि कई सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाता है तो वह सड़के या तो जल्दी खराब हो जाती हैं या फिर उन पर जल भराव की समस्या देखने को मिलती है ।
यही मामला फरीदाबाद के गांव घरौंडा से चांदपुर की ओर जाने वाले रास्ते का है। जानकारी के लिए बता दे कि यह रास्ता करीब 8 करोड रुपए की लागत से बनाया गया था जो कि लगभग 10 गांव को आपस में जोड़ता है परंतु हाल ही में हुई बरसात ने पीडब्ल्यूडी तथा उनके द्वारा बनाए गए सड़क पर सवाल खड़े कर दिए ।
जानकारी के लिए बता दे की है सड़क पहले बेहद कच्ची थी जिससे लोगों को आने-जाने में काफी समस्याएं होती थी जिसे देखते हुए प्रशासन ने यहां पर सड़क निर्माण कराया जो की पीडब्ल्यूडी ने अपने नियंत्रण में लिया उसके बाद इस सड़क को सीमेंटेड बनाई गई तथा पक्की की गई।
परंतु हाल ही में हुई बरसात ने प्रशासन की तथा अधिकारियों की पोल खोल दी और इस सीमेंटेड सड़क पर जल भराव हो गया जो की खाली भी नहीं किया गया। सड़क पर हुए इसे जलभराव के कारण इस रास्ते से सफर करने वाले लोगों को काफी समस्या हो रही है। प्रशासन को जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए तथा यहां से जल भराव का स्थाई समाधान निकालना चाहिए।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…