Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में खुले ट्रांसफार्मर से लोगों को है ख़तरा, शिकायत के बाद भी लापरवाही दिखा रहे बिजली विभाग के कर्मचारी

फरीदाबाद में लगातार बिजली विभाग की ओर से बड़ी लापरवाही देखी जा रही है कहीं पर बिजली की तार नीचे घरों के आगे से लटकती हुई नजर आ रही है तो कहीं ट्रांसफार्मर खुले में नजर आ रहे हैं जिससे लोगों को खतरा है।

जानकारी के लिए बता दें फरीदाबाद की डबुआ रोड पर ट्रांसफार्मर खुले में रखा हुआ है जिससे लोगों को काफी खतरा है इस ट्रांसफार्मर के आसपास कोई भी सुरक्षा की दृष्टि से इंतजाम नहीं है कोई भी ग्रिल नहीं है। इस ट्रांसफार्मर के पास से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं जिनमें बच्चे भी शामिल हैं और यदि किसी भी बच्चे का हाथ या किसी भी व्यक्ति का हाथ उस ट्रांसफार्मर की नंगी तारों पर जाता है तो बड़ा हादसा देखने को मिल सकता है ।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर को लेकर के कई बार बिजली विभाग में शिकायत की गई है परंतु कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।

ठीक इसी तरीके से जीवन नगर में गोंछी रोड पर भी यही मंजर देखने को मिल रहा है जहां पर चौराहे पर ट्रांसफार्मर है इसके आसपास से लोग गुजरते हैं और लोगों को इस ट्रांसफार्मर से खतरा है।

बता दे यह ट्रांसफार्मर ठीक चौराहे पर है जिस चौराहे का रास्ता सेक्टर 56, गांव गोंछी तथा सोहना रोड की ओर जाती है । यहां भी रोजाना हजारों की संख्या में लोग इस ट्रांसफार्मर के पास से गुजरते हैं और इसकी नंगी तारों से लोगों को खतरा है । बिजली विभाग द्वारा इन खतरनाक तारों को तथा ट्रांसफार्मर को या तो सुरक्षित स्थान पर रखा जाए या फिर सुरक्षा के नजरिए से कुछ इंतजाम किए जाएं जिससे लोगों की पहुंच से यह दूर है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago