Categories: FaridabadSpecial

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में हुआ फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू, करीब 24 करोड़ रुपए की लागत से मिलेगी सुरक्षा

फरीदाबाद में लोगों की सुरक्षा और भी मजबूत कर दी गई है दरअसल शहर में करीब 11 नए फायर स्टेशन बनाने की योजना बनाई जा रही है। बीते शनिवार सेक्टर 61 में करीब 24 करोड रुपए की लागत से आधुनिक फायर स्टेशन के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। जो कि करीब सवा एकड़ में बनाया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें की विधायक मूलचंद शर्मा ने इस फायर स्टेशन के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया तथा जानकारी देते हुए बताया कि इस फायर स्टेशन के निर्माण से पूरा फरीदाबाद सुरक्षित रहेगा तथा किसी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विधायक ने बताया कि सभी फायर स्टेशन आधुनिक होंगे जो की 11 अलग-अलग जगह पर बनाए जाएंगे। सेक्टर 61 में बनने जा रहे इस आधुनिक फायर स्टेशन के लिए करीब 24 करोड रुपए का बजट तय किया गया है ।

इसके अलावा हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई की 15वीं वित्त आयोग के तहत भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से हरियाणा राज्य को करीब 116.60 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह आधुनिक फायर स्टेशन कर्मचारियों के लिए भी काफी सहायक साबित होगा ।

जिसमें 24 घंटे रहने की व्यवस्था है। इस फायर स्टेशन में अधिकारियों के लिए ऑफिस तथा रहने के लिए मकान की भी सुविधा है। इसके अलावा कई आधुनिक उपकरण भी इस फायर स्टेशन में बनाए गए हैं।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago