Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के इस अंडरपास में भरा पानी, इन दो जिलों का संपर्क टूटा ?

फरीदाबाद में बरसात के समय अंडरपास भर जाते हैं जिससे शहर के कई क्षेत्रों की कनेक्टिविटी टूट जाती है। इन अंडरपास को खाली करने के लिए काफी समय लग जाता है। जानकारी के लिए बता दें पृथला विधानसभा क्षेत्र के असावटी गांव के पास बने रेलवे अंडरपास में लगातार जलभराव की समस्या से लोग बेहद परेशान हैं।

इसका उद्देश्य असावटी और आसपास के गांवों को बल्लभगढ़ और फरीदाबाद से जोड़ना था। इस अंडरपास का प्रयोग लोग असावटी से डीग और अन्य गांवों की ओर जाने के लिए करते थे।  जिससे पलवल जिले के लोग आसानी से बल्लभगढ़ और फरीदाबाद पहुंच सकते थे। लेकिन अब अंडरपास में करीब 5 फीट पानी भरा हुआ है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद है और लोगों को 12 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह अंडरपास वर्ष 2020 में रेलवे विभाग द्वारा बनवाया गया था।

  शुरू में इस रास्ते से लोग महज 1 से 1.5 किलोमीटर में डीग, फतेहपुर बिल्लौच, जवा, सुनपेड़, प्याला जैसे गांवों तक पहुंच जाते थे। अब जब से अंडरपास में पानी भरने लगा है, लोगों को सीकरी, एक्सप्रेसवे और जाजरू होते हुए जाना पड़ रहा है, जिससे 12 किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ता है।

  बरसात हो या ना हो, अंडरपास में हर समय पानी भरा रहता है। साथ ही अंडरपास के दोनों तरफ बनी दीवारों के किनारे मिट्टी नहीं भरी गई, जिससे दरारें पड़ चुकी हैं और पानी का रिसाव होता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पीएमओ और प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago