
फरीदाबाद में अलग-अलग जगह पर पानी की समस्या बनी हुई है लोग पीने के पानी को लेकर लगातार प्रशासन से गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं । वहीं लोगों को पानी खरीद कर गुजारा करना पड़ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है।
वहीं केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे अमृत योजना के तहत कई बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू किया जा रहा है । इसी के तहत फरीदाबाद में भी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कई बड़े काम शुरू किए गए हैं, जिनमें पेयजल आपूर्ति के लिए निगम को तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं जिन्हें चंडीगढ़ भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार इस कार्य के लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा । इसके बाद कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। पेयजल की समस्या को लेकर शहर के लाखों लोग परेशान हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए करीब 80 करोड रुपए की लागत आने की संभावना है ।
इसके बाद से पूरे फरीदाबाद में जल की समस्या को समाप्त कर दिया जाएगा तथा प्रत्येक घर में पानी की पूर्ति की जाएगी । जिसमें करीब दो लाख लोगों को पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। इस लागत के बाद से पेयजल की समस्या पूरी तरीके से समाप्त हो जाएगी तथा जगह-जगह हो रहे लीकेज से भी छुटकारा मिलेगा।
इस लीकेज से न सिर्फ सड़कों पर जलभराव होता था बल्कि यह पानी नालों में भी बह जाता था जिससे लोगों तक पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता था परंतु नहीं पाइपलाइन लग जाने के बाद से यह सारी समस्याएं दूर हो जाएंगे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…