
फरीदाबाद में अब लटकते बिजली की तारों से लोगों को छुटकारा मिलने वाला है दरअसल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से करोड़ों रुपयों की लागत से इस कार्य को किया जाएगा । इसके अंतर्गत सभी लटकती हुई बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा । जिससे लोगों के ऊपर बढ़ रहा खतरा समाप्त हो जाएगा।
फरीदाबाद में कई जगह से ऐसी खबरें सामने आई है जिसमें लटकती हुई तारे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है जिससे कई बड़े हादसे भी हो चुके हैं। लोगों ने कई बार बिजली विभाग से शिकायत की परंतु कोई भी उसका सुनवाई नहीं किया गया।
परंतु अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से यह विशेष कार्य किया जा रहा है जिसमें बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा । जहां भी सड़क खराब है उन्हें ठीक किया जाएगा। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट तथा हाई मास्क लाइट का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि इन सभी बिजली के तारों को भूमिगत कराया जाएगा। क्योंकि लटकती तारे हादसों को न्योता दे रही हैं लोग परेशान हो रहे हैं परंतु अब इसका स्थाई समाधान किया जा रहा है। इस विशेष कार्य की शुरुआत सेक्टर 75 व 76 से की जाएगी । जिसमें लगभग पौने दो करोड रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा सड़कों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसमें खराब हुई सड़कों को ठीक किया जाएगा । जिससे बेहतर कनेक्टिविटी हो सके तथा लोगों को यात्रा करने में कोई भी परेशानी ना आए।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…