
फरीदाबाद में जल भराव का आलम इतना बढ़ चुका है की न सिर्फ कच्ची कॉलोनीयों में यह हाल देखने को मिल रहा है बल्कि बड़ी-बड़ी सोसाइटी में भी यही मंजर देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दे की सेक्टर 70 में मलबरी काउंटी सोसाइटी में यही हाल देखने को मिल रहा है जहां सोसाइटी की बेसमेंट से लेकर बाहर सड़क तक जलभराव देखने को मिल रहा है।
प्रशासन से शिकायत के बावजूद इस पर काबू नहीं किया जा रहा जानकारी के मुताबिक इस सोसाइटी में लगभग 500 फ्लैट्स हैं तथा 400 से भी ज्यादा परिवारों का यहां वास है। यहां रह रहे लोगों ने जानकारी दी की इस सोसाइटी में हर नियमित समय पर मेंटेनेंस दे दिया जाता है लेकिन उसके बावजूद लोगों को यहां परेशान रहना पड़ता है।
यहां की सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं जिसमें पानी भर जाता है और पानी भर जाने के कारण वह गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं जिसके कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चल रहे राहगीरों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा बच्चों तथा बुजुर्गों को भी काफी समस्या होती है । लोगों ने बताया कि सोसाइटी में रहने का यही कारण था कि यहां पर सारी सुविधाएं मिलेगी परंतु यहां काफी बड़ी समस्याएं हैं जिनका निवारण नहीं किया जा रहा है।
इसके अलावा और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी ने बताया कि इस सोसाइटी में जल निकासी के लिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया हुआ है परंतु वह अभी काम नहीं कर रहा जिससे हल्की बारिश में भी जलस्तर बढ़ जाता है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…