Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के ईएसआईसी अस्पताल में मरीजों को हो रही लंबी लाइन से परेशानी, 1 घंटे बाद भी नहीं मिल रही रिपोर्ट

फरीदाबाद के NIT 3 के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि मरीजों को उपचार से लेकर दवा तक सभी में लंबी लाइन लगानी पड़ती है जिससे नंबर आने के लिए काफी समय लग जाता है।

इसी तरह मरीज को जांच रिपोर्ट लेने के लिए भी करीब आधे से 1 घंटे का समय लग जाता है जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। मरीजों ने बताया कि रिपोर्ट के लिए ऊपर से नीचे चक्कर लगाना पड़ता है। रिपोर्ट लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। रिपोर्ट लेने का समय 9:00 बजे का है परंतु 2 घंटे पहले आकर लाइन में लगना पड़ता है तथा टोकन लेना पड़ता है ताकि नंबर जल्दी आ जाए परंतु उसमें भी आधे से एक घंटा देरी हो जाती है।

कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है की रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं होती जिसके चलते रिपोर्ट को ऑनलाइन करने के लिए वापस ऊपर मंजिल की ओर जाना पड़ता है तथा ऑनलाइन करने के बाद वापस से रिपोर्ट लेने के लिए लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है।

जानकारी के मुताबिक इससे पहले मरीजों को ओपीडी काउंटर पर ही रिपोर्ट आसानी से मिल जाती थी परंतु बाद में इसे ग्राउंड फ्लोर पर रेडियोलॉजी विभाग के पिछे शिफ्ट कर दिया गया जिससे लोगों को अब काफी परेशानी होती है। अस्पताल प्रशासन का कहना है की इस समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा तथा ऑनलाइन सिस्टम को ठीक करके मरीजों को सुविधा दी जाएगी।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago