Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद की इस जगह फैल सकती है गंभीर बीमारी, घरों के आगे जमा है गंदगी, लेकिन प्रशासन की आँखें बंद?

फरीदाबाद में लोगों को आज भी फैल रही गंदगी से परेशान होना पड़ रहा है। परंतु प्रशासन इससे बेखबर रहता है। फरीदाबाद में कई बड़ी सड़के बनाई गई है तथा उन्हें लेकर सफाई के निर्देश भी दिए है परंतु सेक्टरों तथा कॉलोनी का हाल बेहाल नजर आ रहा है। सड़कों पर गंदगी फैली नजर आती है तथा पक्की गलियों में भी नालियों का कीचड़ तथा ओवरफ्लो सीवर का पानी फैला नजर आता है।

जिले में स्वच्छता अभियान चलने के बावजूद कई इलाकों में बड़े स्तर पर गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है। बता दें हुड्डा शॉपिंग सेंटर के बाहर कूड़े के ढेर के जमा होने के कारण यहां लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ता है। व्यापारियों तथा लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है ।

बता दें कि इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकानदारों द्वारा हर महीने चंदा इकट्ठा कर सफाई कर्मचारी की निजी व्यवस्था की गई।

इसके अलावा कुछ दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने इसका समर्थन ही नहीं किया जिसके कारण सफाई कर्मचारी भी हटाना पड़ा है। इस गंदगी के बढ़ जाने से आसपास के लोगों को काफी समस्या हो रही है, लोग बीमार हो रहे हैं।

आने जाने वाले लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर तो निकल जाते हैं परंतु जो स्थानीय निवासी हैं । उन्हें इस बदबू का सामना रोजाना करना पड़ता है जिससे इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ तौर से देखने को मिल जाता है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago