
फरीदाबाद में बिजली कटौती से लोग परेशान त्यागी मार्केट के दुकानदार इन दिनों गहरी परेशानी में हैं दरअसल बाजार में स्ट्रीट लाइट का न होने से अंधेरा छा जाता है । पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे न सिर्फ व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी घटती जा रही है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में इतना अंधेरा हो जाता है कि ग्राहक रुकने से कतराते हैं। इससे बिक्री पर सीधा असर पड़ रहा है। व्यापारियों की चिंता सिर्फ कारोबार तक सीमित नहीं है। महिला दुकानदारों और ग्राहक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जिससे माहौल असुरक्षित हो गया है।
वहीं दुकानदारों ने बताया कि उन्हें अंधेरे के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि मार्केट में जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था कराई जाए ताकि जिससे लोगों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े तथा उनका व्यापार की स्थिति सही हो सके।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…