
फरीदाबाद ज़िले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मज़बूती देने के उद्देश्य से केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अटाली, तिगांव, घरोड़ा और मोहना गांवों में विभिन्न सड़क निर्माण परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
इन योजनाओं पर कुल 10 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत आएगी। प्रमुख परियोजनाओं में बल्लभगढ़ से तिगांव होते हुए मंझावली तक सड़क की मरम्मत शामिल है, जिस पर 4 करोड़ 83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं मोहना से मोहना पुल तक नई सड़क के निर्माण के लिए 2 करोड़ 80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा, घरोड़ा से घुरासन तक सड़क निर्माण पर 1 करोड़ 15 लाख रुपये तथा मोठ्का से अटाली तक की सड़क की मरम्मत पर 1 करोड़ 46 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। अटाली गांव में फिरनी निर्माण के लिए परिषद स्कीम के तहत 40 लाख रुपये मंज़ूर किए गए हैं।
इस मौके पर मंत्री गुर्जर ने कहा कि पिछले एक दशक में जिले के गांवों में जिस तरह से आधारभूत सुविधाएं विकसित हुई हैं, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि हर गांव में सड़कों, नालियों और अन्य सार्वजनिक ढांचों में स्पष्ट बदलाव देखा जा सकता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…