फरीदाबाद के इस सरकारी कॉलेज में छात्रों की बढ़ रही मुश्किलें, हो सकता है बड़ा बदलाव?

फरीदाबाद के सेक्टर-16 में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने जल्द ही नई बिल्डिंग में कक्षाएं शुरू कराने की मांग को लेकर आवाज़ बुलंद की है। कॉलेज प्रशासन भी छात्रों के साथ इस मुद्दे पर एकजुट है और चाहता है कि निर्माणाधीन इमारत की दो मंजिलों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार करके उन्हें जल्द उपयोग में लाया जाए। विद्यार्थी पुरानी और जर्जर हो चुकी इमारत में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह इमारत पहले ही ‘कंडम’ घोषित की जा चुकी है और अब यहां कक्षाएं लगाना सुरक्षा के लिहाज़ से भी खतरे से खाली नहीं है। कॉलेज प्रशासन ने बताया दी कि नई बिल्डिंग का कार्य तीव्र गति से जारी है, लेकिन जब तक इसका आंशिक हिस्सा भी तैयार नहीं होता, छात्रों को कठिन परिस्थितियों में ही पढ़ाई करनी पड़ेगी।

जानकारी के मुताबिक मौजूदा भवन में न तो पंखे ठीक से काम करते हैं, न ही बुनियादी ढांचे की कोई सुविधा उपलब्ध है। गर्मी और उमस में पंखों की खराबी छात्रों के लिए पढ़ाई को और भी चुनौतीपूर्ण बना रही है। कॉलेज के छात्र इस बड़े बदलाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

यदि नई इमारत की दो मंजिलें शीघ्र पूरी कर दी जाएं, तो कक्षाएं वहां स्थानांतरित की जा सकती हैं, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। कॉलेज प्रशासन ने इस विषय में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जा सके और छात्रों को राहत मिल सके।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago