
लफरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इसके लिए लागत करीब 1.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि तिगांव को जुन्हेडा और बुखारपुर से जोड़ने वाली दोनों मुख्य सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि आस-पास के गांवों को भी विकास की नई रफ्तार मिलेगी।
जानकारी के लिए बता दे इस कार्य को पूरा करने के लिए तीन महीने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें पहले तो इन सड़कों के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स का प्रस्ताव था, लेकिन स्थानीय लोगों की मांग पर परियोजना को संशोधित करते हुए अब आरसीसी सड़कें तैयार की जा रही हैं।
इसके लिए पहले जारी टेंडर को रद्द कर नया एस्टीमेट बनाया गया है। इस मौके पर मंत्री राजेश नागर ने खरीफ सीजन की फसल खरीद को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में पूरी तैयारी की जा चुकी है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर जिला खाद्य विभाग सक्रिय है और किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…