
फरीदाबाद के नैन चौक और डबुआ कॉलोनी के कई हिस्सों में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की अनेक गलियों में दिनों-दिन पानी नहीं आता, जिससे उन्हें निजी टैंकरों के सहारे गुज़ारा करना पड़ रहा है। लगातार पानी न मिलने के कारण न केवल उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि घरेलू बजट पर भी भारी असर पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गली के लगभग हर घर को निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, और टैंकर चालक मनमर्जी से कीमत वसूलते हैं।
रोज़ पानी भरवाना पड़ता है, जिससे महीने के खर्चे काफी बढ़ गए हैं। पानी कई-कई दिन में एक बार आता है, और वह भी पर्याप्त नहीं होता। रात-दिन इस चिंता में रहते हैं कि अगला टैंकर कब मंगवाएं, क्योंकि सरकारी आपूर्ति पर भरोसा नहीं रहा।
निवासियों ने बताया कि पार्षद से लेकर विधायक तक सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। पानी की इस समस्या को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है और लोग प्रशासन से समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…