Categories: Uncategorized

इंडियन ओशन में मिला 14 टांगों वाला विशालकाय कॉकरोच, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

समुंदर के रहस्य को आज तक कोई समझ नहीं पाया है। कहते हैं कि समुंदर तमाम रहस्यों को अपने आप में समाय बैठा है। इसके बारे में अच्छे तरीके से जानना काफी मुश्किल है।

वहीं समुंदर के अंदर क्या-क्या है, कोन कोनसे जीव हैं, ये भी लोगों के ज़हन में आता है। कई रिसर्चर्स इसका अध्ययन भी कर रहे हैं, लेकिन अनंत गहराई में अध्ययन का अंत मुश्किल है। समुंदर की गहराइयों में आज भी ऐसी कई जीव है जिसकी खोज की जानी बाकी है।

इंडियन ओशन में मिला 14 टांगों वाला विशालकाय कॉकरोच, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

हाल ही में सिंगापुर के रिसर्चर्स को हिन्द महासागर में एक ऐसा जीव मिला जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। ये जीव दिखता तो कॉकरोच जैसा है, लेकिन इसके पैर चौदह हैं। आमतौर पर घरों में पाए जाने वाले सामान्य कॉकरोच के छह पैर ही होते है।

इससे पहले भी कई समुंदरी कॉकरोच प्रजाति की खोज की जा चुकी है, लेकिन हिन्द महासागर में जिस जीव की खोज की गई है वो समुंदरी कॉकरोच की एक नई प्रजाति है। इसका आकार भी दूसरे कॉकरोच से बहुत बड़ा है।

सिंगापुर रिसर्चर्स द्वारा खोजे गए इस कॉकरोच की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उसका आकार एक व्यस्त कछुए जितना जान पड़ता है। देखने में भी ये जीव काफी डरावना है।

हिन्द महासागर से मिले इस अजीबों गरीब कॉकरोच को गियांट सी कॉकरोच या डीप सी कॉकरोच भी कहते हैं। इस चौदह पैर वाले समुंदरी कॉकरोच का बायोलॉजिकल नाम बेठिनोमास रक्सासा है। इससे पहले ये कॉकरोच साल 2018 में पहली बार इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा वेंटेन के तट के नजदीक देखा गया था, लेकिन उसके बाद से कभी नहीं देखा गया। अब ये हिन्द महासागर की गहराइयों में मिला है।

इस प्रजाति का कॉकरोच समुंदर के अंदर मरे हुए जीवों को खा कर ज़िंदा रहता है, लेकिन इनमें ये भी खासियत है कि बेठीनोमास रकसासा समुंदर में बिना खाए कई दिनों तक जिंदा रह सकते हैं। इस कॉकरोच के करीबी रिश्तेदारों में केकड़ा और श्रृंब आते हैं।

इस कॉकरोच का आकार पचास सेंटीमीटर तक बड़ सकता है और यह समुंदर विज्ञान की दुनिया में खोजे गए दूसरे सबसे बड़े इसोपोर है। इस समुंदरी कॉकरोच को देखकर वैज्ञानिकों के भी होश उड़ गए, अब इस कॉकरोच पर रिसर्च जारी है।

Wtitten by – Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago