
फरीदाबाद में बिजली की समस्या हर दूसरे दिन लोगों को झेलनी पड़ रही है, जिसके चलते प्रशासन इसमें बड़े बदलाव करने जा रहा है । जानकारों के लिए बता दें कि सेक्टर-2 में बिजली और स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एक नई परियोजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य स्थिर और ऊर्जा-कुशल आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
बता दें कि इस योजना के अंतर्गत तीन अत्याधुनिक 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, साथ ही एचटी 11 केवी और एलटी लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके अलावा, हाई मास्ट पोल और एलईडी स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी, जिनकी ऊंचाई 12.5 मीटर होगी। इससे न केवल सेक्टर-2 बल्कि इसके आस-पास के इलाकों में बिजली सप्लाई की गुणवत्ता में काफी सुधार देखने को मिलेगा।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अपग्रेड से क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। खास बात यह है कि नई स्ट्रीट लाइट्स एलईडी तकनीक पर आधारित होंगी, जो पारंपरिक लाइटों की तुलना में काफी अधिक ऊर्जा-कुशल हैं।
इससे बिजली की खपत घटेगी और पर्यावरणीय प्रभाव भी कम होगा। परियोजना के पूरे हो जाने के बाद से स्थानीय निवासियों को लगातार बिजली मिलेगी । इसका सकारात्मक असर घरेलू उपयोग के साथ-साथ कार्यालयों और छोटे व्यवसायों पर भी पड़ेगा।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…