Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी काउंटर बंद, मरीजों को झेलनी पड़ी दिक्कत

फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित esic मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार सुबह मरीजों को ओपीडी पंजीकरण में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल अस्पताल के दो ओपीडी कार्ड काउंटर एक घंटे तक बंद कर दिए गए थे । सुबह इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को रजिस्ट्रेशन कराने में देरी हुई, जिससे अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का माहौल बन गया।



मामले की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कालिदास दत्तात्रेय चव्हाण खुद सुबह करीब साढ़े 9 बजे ओपीडी काउंटर पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से दोनों काउंटर बंद होने का कारण पूछा, तो जवाब मिला कि दो कर्मचारी अवकाश पर हैं, इसलिए काउंटर नहीं खोले गए।



अस्पताल में रोजाना लगभग तीन हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। डॉक्टर से परामर्श लेने से पहले मरीजों को ओपीडी कार्ड बनवाना जरूरी होता है। पहले कार्ड बनाने का समय सुबह 9 बजे तय था लेकिन नौकरीपेशा मरीजों को समय की दिक्कत होती थी। जिसके चलते ओपीडी कार्ड बनाने का समय बढ़ाकर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया।



अस्पताल प्रशासन ने कहा कि अस्पताल की सेवाएं मरीजों के लिए हैं, और किसी भी परिस्थिति में उन्हें परेशान नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही यह भी  स्पष्ट कर दिया  कि अगर कोई कर्मचारी छुट्टी पर होता है, तो उसकी जगह पर रात के समय ही किसी अन्य कर्मचारी की ड्यूटी तय कर दी जाए।  कहा गया कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न हो।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago