
फरीदाबाद में कई जगहों पर जाम का जंजाल बना हुआ है उन्हें में से एक हार्डवेयर चौक भी है। जानकारी के लिए बता दे की हार्डवेयर चौक पर रोज़ाना सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे घंटों तक सड़कों पर अफरा-तफरी मची रहती है। खासकर दफ्तर और स्कूल के समय पर स्थिति और बिगड़ जाती है, जब एंबुलेंस और स्कूल बसें भी इस भीड़ में फंस जाती हैं।
बाटा रोड से लेकर चौक तक का इलाका दिनभर जाम रहता है। राहगीरों और वाहन चालकों को बेहद मुश्किल हालात से गुजरना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मूक दर्शक बना हुआ है। दरअसल पुलिस विभाग द्वारा भी इस समस्या पर कोई स्थाई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
यातायात बाधित होने से न केवल आम लोगों का समय खराब हो रहा है, बल्कि लगातार दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। परंतु लोग प्रशासन से अभी भी यही गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द इसका समाधान निकाला जाए।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…