
फरीदाबाद में हुई रुक-रुककर बारिश ने जहां गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं शहर की सड़कों पर हालात बिगाड़ दिए। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। बल्लभगढ़ की ओर जाने वाली लेन पर पानी भर जाने के कारण करीब सात किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को एक घंटे से अधिक समय लगा।
वहीं बता दें आपको कि दिल्ली की दिशा में भी जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
बारिश के बाद शहर की प्रमुख और अंदरूनी सड़कों की स्थिति भी कुछ खास अलग नहीं रही। बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा, पल्ला-इस्माइलपुर मार्ग, सेक्टर-21C की स्मार्ट रोड, रेलवे रोड, जवाहर कॉलोनी और सरूरपुर जैसे इलाकों में पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार थम गई।
बारिश के साथ ही शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। पल्ला, इस्माइलपुर, एतमादपुर, सेहतपुर, सरूरपुर, धौज, तिगांव और बल्लभगढ़ समेत दर्जनों क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कंट्रोल रूम में एक दिन में ही करीब एक हजार से अधिक बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज की गईं।
फरीदाबाद में जलनिकासी की सुविधा ना होने के कारण सड़कों तथा गलियों में पानी भर रहा है जिससे ना सिर्फ राहगीरों को समस्या हो रही है बल्कि स्थानीय निवासियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से लोग समस्या का समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…