Categories: GovernmentSpecial

हरियाणा में अब वीडियो कॉल से मिलेगी इमरजेंसी मदद, पुलिस का नया स्मार्ट सिस्टम ट्रायल पर

हरियाणा में सुरक्षा की दृष्टि से नई पहल की जा रही है। दरअसल अब डिजिटल तरीके से वीडियो कॉल के जरिए हरियाणा पुलिस द्वारा सुरक्षा का नया तरीका अपनाया जा रहा है। बता दें इसकी शुरुआत गुरुग्राम जिले से हो रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस नई पहल की शुरुआत गुरुग्राम पुलिस ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत की है। फिलहाल इसका ट्रायल शुरू हो चुका है। इस सिस्टम को वीडियो बेस्ड इमरजेंसी कॉल प्वाइंट नाम दिया गया है।

बता दें कि इन कॉल प्वाइंट्स को इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 से जोड़ा जाएगा। इनमें लगे बटन को दबाते ही व्यक्ति सीधे कंट्रोल रूम से वीडियो कॉलिंग के जरिए जुड़ जाएगा। वहां तैनात अधिकारी वास्तविक समय में उसकी स्थिति को समझ सकेंगे और संबंधित थाने को अलर्ट कर तत्काल मदद पहुंचा सकेंगे। कॉल प्वाइंट्स को दूर से पहचाना जा सके, इसके लिए इनमें बीकन लाइट लगाई जा रही है, जो हर समय चालू रहेगी। जरूरतमंद व्यक्ति सिर्फ एक बटन दबाकर वीडियो कॉल से अपनी बात कह सकेगा।

ट्रैफिक डीसीपी राजेश मोहन ने मंगलवार को इसका औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में शहर के 70 प्रमुख स्थानों पर यह सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए गुरुग्राम पुलिस को जीएमडीए का तकनीकी सहयोग मिला है। इन उपकरणों को टू-वे वीडियो कम्युनिकेशन सिस्टम के रूप में डिजाइन किया गया है। यदि किसी कारण से कॉल बीच में कट भी जाए, तो कंट्रोल रूम खुद से दोबारा कॉल कर जरूरतमंद से संपर्क स्थापित करेगा और सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

इस तकनीक से न केवल अपराध पर लगाम लगेगी, बल्कि शहर में सुरक्षा का एक नया स्तर स्थापित होगा। साथ ही इन कॉल प्वाइंट्स के जरिए सार्वजनिक सूचनाएं और अलर्ट भी प्रसारित किए जा सकेंगे। यह आधुनिक व्यवस्था नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ गुड़गांव को एक और स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago