Categories: GovernmentSpecial

हरियाणा में पहली बार इन गरीब परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, पहले चरण में 509 फ्लैट तैयार

हरियाणा सरकार अब शहरी गरीबों को पक्की छत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य में पहली बार ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए फ्लैट बनाकर दिए जाएंगे। इस योजना के पहले चरण में सोनीपत जिले में कुल 509 फ्लैट तैयार किए गए हैं, जिनके लिए 8 अक्टूबर को ऑनलाइन ड्रॉ किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि इन फ्लैट्स की पेशकश सोनीपत के पांच निजी बिल्डरों ने की है। सरकार की योजना है कि 17 अक्टूबर तक लाभार्थियों को उनके घर सौंप दिए जाएं। हालांकि, अंतिम तारीख को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

इसके अलावा इस योजना को लेकर केवल सोनीपत ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, पलवल, पानीपत, रोहतक और रेवाड़ी जिलों में भी सर्वेक्षण का काम चल रहा है। इन जिलों में लगभग 6500 फ्लैट उपलब्ध कराने की संभावना है, जिनकी प्रक्रिया योजना के दूसरे चरण में पूरी की जाएगी। इन फ्लैट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।

हर फ्लैट का क्षेत्रफल 200 वर्ग फुट होगा और इसकी कीमत सिर्फ 1.50 लाख रुपये रखी गई है। आवेदन करने वालों ने प्रारंभिक रूप से 10,000 रुपये की राशि जमा करवाई थी। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत वर्ष 2023 में इन फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे गए थे। कुल 815 लोगों ने आवेदन किया, जिनमें से 794 आवेदक पात्र पाए गए। हाउसिंग फॉर ऑल योजना के तहत सभी आवेदनों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई।

फ्लैटों के वितरण में प्राथमिकता उन लोगों को दी जाएगी जो घुमंतू समुदाय से आते हैं। इसके बाद विधवा महिलाएं, अनुसूचित जाति के परिवार और फिर आय के आधार पर अन्य श्रेणियों को शामिल किया जाएगा। आय वर्ग की श्रेणियां इस प्रकार होंगी — एक लाख रुपये तक, फिर 1 से 1.40 लाख और अंत में 1.40 से 1.80 लाख रुपये सालाना आय वाले लोग।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago