
तिगांव क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक राजेश नागर ने शुक्रवार को कई अहम विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इनमें शिक्षा, सड़क, जल आपूर्ति और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि तिगांव में प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत एक आधुनिक गर्ल्स स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके साथ ही गांव की फिरनी रोड को 5 करोड़ रुपये की लागत से नया रूप मिलेगा। तिगांव से थाने तक की सड़क 80 लाख रुपये में तैयार होगी।
इसके अलावा गांव के अन्य हिस्सों में भी सुविधाएं बेहतर करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। 20-20 लाख रुपये की लागत से गजेंद्र रतीराम मार्ग और अंबेडकर पार्क में तीन शेड तैयार किए जाएंगे। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने स्थित पार्क में 35 लाख रुपये से बाउंड्री वॉल और शेड का निर्माण किया जाएगा।
बता दें कि गांव की सुंदरता बढ़ाने के लिए पंचायत का एक स्वागत द्वार भी बनाया जाएगा, जिस पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। पानी की आपूर्ति के लिए 1.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसकी लागत 20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। सामुदायिक स्थलों के विकास के तहत दो वाल्मीकि चौपालों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जबकि भूमिया बाबा हरसुख स्थल पर 15 लाख रुपये से टीन शेड लगाया जाएगा।
इसे लेकर मंत्री राजेश नागर ने बताया कि तिगांव पंचायत पहले भी 85 करोड़ रुपये के कार्य पूरे कर प्रदेश में मिसाल बन चुकी है, और अब नए प्रोजेक्ट्स से गांव की तरक्की को और गति मिलेगी। उन्होंने तिगांव को एक महापंचायत बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण गांव है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…