Categories: GovernmentSpecial

अब विदेशी कंपनियां करेंगी हरियाणा में  निवेश, मुख्यमंत्री ने लिया इस देश का सहयोग

हरियाणा सरकार ने राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी कर ली है। इसके तहत प्रदेश में 10 अत्याधुनिक औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) बसाने की योजना बनाई गई है, जिनमें से एक टाउनशिप जापान के सहयोग से विशेष रूप से विकसित की जाएगी।



जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक जापान की यात्रा पर हैं, जहां वे निवेशकों के समक्ष हरियाणा को एक संभावनाशील निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करेंगे। उनका उद्देश्य है विदेशी कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना और साझेदारियों की संभावनाएं तलाशना।



इसके अलावा बता दें कि सरकार की इस पहल का कार्यान्वयन भी तेजी से शुरू हो चुका है। पहले चरण में छह नई टाउनशिप के लिए काम प्रारंभ कर दिया गया है। इन परियोजनाओं के लिए अब तक लगभग 7,000 एकड़ भूमि किसानों द्वारा स्वेच्छा से रजिस्टर्ड कराई जा चुकी है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि भूमि अधिग्रहण केवल सहमति के आधार पर ‘लैंड पूलिंग मॉडल’ के तहत किया जाएगा किसी तरह की जबरदस्ती नहीं होगी।



हरियाणा पहले से ही जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। राज्य में 600 से ज्यादा जापानी कंपनियां सक्रिय हैं, जिनमें से अधिकांश गुरुग्राम क्षेत्र में स्थित हैं। जापान अपने कुल विदेशी निवेश का लगभग एक-तिहाई हिस्सा हरियाणा में निवेश कर चुका है। इससे राज्य में न केवल औद्योगिक बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है, बल्कि युवाओं के लिए रोज़गार के नए रास्ते भी खुले हैं।


मुख्यमंत्री सैनी टोक्यो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां वे हरियाणा के आगामी औद्योगिक प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा करेंगे और निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद हरियाणा को वैश्विक निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरियों के अवसर मिलेंगे।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago