Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में 97 करोड़ की लागत से बनी सड़क एक साल में ही टूटी, निर्माण पर उठे सवाल

फरीदाबाद में टूटी सड़कों से लोग बेहद परेशान हैं। हरियाणा के खेड़ी पुल से मंझावली यमुना पुल होते हुए उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली सड़क महज एक साल में ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है। करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क को लोक निर्माण विभाग ने नहरपार इलाके के कई गांवों और दो राज्यों को जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया था। लेकिन अब इसकी हालत देखकर लोग हैरान और नाराज़ हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि निर्माण के समय इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास का अहम कदम बताया गया था, लेकिन अब यही सड़क जनता के लिए मुसीबत बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी। बावजूद इसके, संबंधित विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।


अब स्थिति यह है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क मरम्मत की मोहताज हो चुकी है। सड़क की जर्जर हालत ने न केवल लोगों की आवाजाही को प्रभावित किया है, बल्कि विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों की मांग है कि दोषी ठेकेदारों और अधिकारियों पर कार्रवाई हो और सड़क को दोबारा टिकाऊ तरीके से बनाया जाए।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago