Categories: FaridabadPublic Issue

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 में लगा कूड़े का अंबार, लोगों में बीमारियों का डर

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 के निवासियों को इन दिनों गंदगी और कूड़े के अंबार के बीच जीना पड़ रहा है। भड़ाना मार्केट, वीआईपी फ्लोर्स और बीपीटीपी सोसाइटी के सामने जगह-जगह फैले कूड़े के ढेर अब गंभीर समस्या बन चुके हैं। इन इलाकों में आवारा मवेशियों का जमावड़ा आम दृश्य बन चुका है, जिससे बदबू और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी कभी-कभार ही आती है और वह भी तय समय पर नहीं, जिसके चलते लोगों को मजबूरी में कचरा सड़कों किनारे या खाली स्थानों पर फेंकना पड़ता है। इसका नतीजा यह हुआ है कि पूरा इलाका कूड़े के ढेर से पट चुका है।

वीआईपी फ्लोर्स निवासी सुरेंद्र ठुकराल का कहना है कि पार्कों तक में गंदगी फैली हुई है और बदबू के कारण वहां बच्चों और बुजुर्गों का जाना मुश्किल हो गया है। वहीं बीपीटीपी सोसाइटी के निवासी देवीराम का कहना है कि कई बार नगर निगम को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

लोगों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यहां संक्रामक बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि नियमित सफाई व्यवस्था बहाल की जाए और कूड़ा उठाने की गाड़ियों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago