Categories: Uncategorized

चंडीगढ़ की तर्ज पर चौराहों के सौंदर्यीकरण को लगा इंतजार का ग्रहण


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर फरीदाबाद में चौराहों को विकसित करने की योजना बनाई थी साथ ही योजना के यहां पर चौराहों के साथ फुटपाथ आदि को विकसित किया जायेगा वही ट्रैफिक मूवमेंट को स्मूद बनाने के लिए स्लिप रोड आदि भी बनाए जाऐंगे , लेकिन अभी तक इस और किसी ने भी ध्यान नहीं दिया हैं

ग्रेटर फरीदाबाद में एचएसवीपी ने लगभग 45 किलोमीटर लंबा मास्टर रोड बनाया हुआ है। मास्टर रोड पर लगभग 17 चौराहे पड़ते हैं। इनमें से 10 से अधिक ऐेसे हैं,

जिनके आसपास काफी आबादी बस गई है और यहां पर ट्रैफिक मूवमेंट रहता है। चौराहों पर चारों तरफ जाने वाली सड़कों के साथ फुटपाथ डिवेलप किए जा रहे थे ताकि पैदल चलने वाले लोगों को सहूलियत हो सके।

ट्रैफिक मूवमेंट के लिए स्लिप रोड भी बनाए जा रहे हैं। चौराहे की सभी सड़कों के लिए स्लिप रोड से एंट्री-एग्जिट बनाई जा रही हैं। यहां पर बनाए जा रहे फुटपाथ के साथ ग्रीन बेल्ट के लिए भी स्पेस है, जिसमें पौधे आदि लगाकर इन्हें विकसित किया जाएगा।

हरियाणा विकास प्राधिकरण ने इन चौराहों को विकसित करने की योजना बनाई थी
जिस तरह से चंडीगढ़ के चौराहों में बड़े गोल चक्कर बने हुए हैं उसी तर्ज पर यहां पर भी गोल चक्कर बनाने रिपोर्ट तैयार करने फुटपाथ बनाने का ब्यूटीफिकेशन के आदि काम करने की योजना बनाई गई

इसके लिए एचएसबीपी की तरफ से सर्वे भी करा लिया गया था और प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के पास भेज दिए गए थे लेकिन वहां से कोई मंजूरी ना मिलने के बाद अभी तक चौराहों को विकसित करने का काम शुरू नहीं हो पाया है वहीं दूसरी तरफ चौराहों पर अतिक्रमण अवैध कब्जे हो रहे हैं

दरअसल कुछ संस्थाओं ने चौराहों के बीच में अपनी संस्था के नाम से ही घूमचक्कर बना दिए जिसके लिए एचएसबीपी में कोई मंजूरी नहीं दी गई एचडी के अनुसार इस तरह अवैध रूप से बने गोल चक्कर सड़क सुरक्षा के हिसाब से ठीक नहीं है

चौराहों पर बनेंगे गोलचक्कर

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर फरीदाबाद के चौराहों पर चंडीगढ़ की तर्ज पर गोलचक्कर विकसित करने की योजना बनाई हुई है। शहर के कई बड़े संगठनों ने इन चौराहों को विकसित करने का प्रस्ताव एचएसवीपी को दिया है। एचएसवीपी की तरफ से प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के पास भेजे गए हैं, लेकिन अभि तक इसको लेकर कोई मंजूरी नही मिली है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago