Categories: FaridabadSpecial

फरीदाबाद में मंझावली पुल के अंडरपास के पास सर्विस लेन निर्माण शुरू, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

फरीदाबादमें मंझावली पुल के अंडरपास के पास अब सर्विस लेन के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यमुना नदी पर बने इस पुल को चालू हुए कई साल बीत चुके हैं और इससे जुड़ने वाली सड़कों का निर्माण कार्य भी काफी पहले पूरा हो चुका था। लेकिन पुल के समीप श्मशान घाट और खेतों की ओर जाने के लिए कोई सुगम रास्ता नहीं होने के कारण आसपास के ग्रामीणों और किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय लोगों को एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए मजबूरन एक-दूसरे के खेतों से होकर गुजरना पड़ता था, जो खासतौर पर बरसात के दिनों में कीचड़ के चलते बेहद कठिन और जोखिमभरा हो जाता था।


अब लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ग्रामीणों की मांग को देखते हुए सर्विस लेन के अधूरे कार्य को शुरू कर दिया है। विभागीय जानकारी के अनुसार, चीरसी गांव के पास बने बाईपास और मंझावली पुल के नजदीक अंडरपास के दोनों ओर सर्विस लेन बनाई जानी थी। एक ओर की लेन का निर्माण विभाग द्वारा करीब एक साल पहले ही पूरा कर लिया गया था, जबकि दूसरी ओर की लेन का काम अब शुरू हुआ है।


स्थानीय किसानों का कहना है कि सर्विस लेन बनने से खेतों तक पहुंचना अब पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो जाएगा। साथ ही श्मशान घाट तक पहुंचने में भी कोई बाधा नहीं रहेगी।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago