Categories: Crime

पैरोल पर बाहर आया हत्या का आरोपी, वापस जेल जाने के बजाय भागा हरिद्वार पुलिस ने दबोचा ।

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 56 ने फतेहपुर बिल्लौच फरीदाबाद के रहने वाले आरोपी नीरज पुत्र चंद्रपाल को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को पुलिस ने वर्ष 2016 में थाना सदर बल्लभगढ़ के हत्या के केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस केस में अदालत ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहा है आरोपी।

पैरोल पर बाहर आया हत्या का आरोपी, वापस जेल जाने के बजाय भागा हरिद्वार पुलिस ने दबोचा ।

श्रीमती धरना यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दिनांक 3 फरवरी 2020 को 3 सप्ताह के लिए पैरोल पर आया था। आरोपी को वापस 25 फरवरी 2020 को जेल जाना था। लेकिन आरोपी 24 फरवरी 2020 को अपने घर से हरिद्वार भाग गया। अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया था।

पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार की गई। क्राइम ब्रांच 56 ने सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। श्रीमती धारणा यादव ने अपराधी के पूर्व रिकॉर्ड के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले भी अवैध हथियार रखने से संबंधित आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

आरोपी एक आदतन अपराधी है। आरोपी अपने माता पिता के साथ फतेहपुर बिल्लौच गांव में ही रहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर दोबारा सलाखों के पीछे भेजा गया है।पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago