
फरीदाबाद के सेक्टर-89 स्थित पुरी अमन विला सोसाइटी के निवासी इन दिनों गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। इलाके में प्रतिदिन औसतन छह घंटे तक बिजली गुल रहने से सैकड़ों परिवारों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। खासतौर पर निजी स्कूल के पास चल रहे अधूरे मरम्मत कार्यों ने हालात को और बिगाड़ दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती बिना किसी पूर्व सूचना के होती है, जिससे सभी पॉकेट्स के निवासी प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, बुजुर्गों की सेहत और घरेलू कामकाज बुरी तरह बाधित हो रहे हैं। गर्मी में एसी-कूलर का चलना नामुमकिन हो गया है और बरसात के दिनों में पानी की आपूर्ति भी रुक जाती है क्योंकि मोटरें काम नहीं कर पातीं।
सोसाइटी के निवासी प्रदीप धनखड़, नितिन मिश्रा और बलबीर रंधावा ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि सेक्टर-89 में बना नया सबस्टेशन अभी तक चालू नहीं हो पाया है। अगर यह सबस्टेशन शुरू हो जाए, तो बिजली के लोड को संतुलित करने में काफी राहत मिलेगी।
स्थानीय नागरिक आशीष शर्मा, विक्रम शर्मा और प्रदीप यादव ने बताया कि बिजली संकट बीते एक साल से बना हुआ है, लेकिन समाधान के लिए उठाए गए कदम नाकाफी हैं। वहीं सोनम शर्मा और प्रियांक ने बताया कि कई बार बिजली निगम और प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस नतीजा अब तक नहीं निकल सका।
निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सेक्टर-89 के सबस्टेशन को जल्द से जल्द चालू किया जाए और क्षेत्र में बिना सूचना बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…