सावधान! हरियाणा में अब पेड़ काटा तो होगी सज़ा,लेनी होगी वन विभाग से अनुमति

हरियाणा में अब किसी भी स्थान पर पेड़ काटने से पहले वन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है, जिसे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देना और अनियंत्रित पेड़ कटाई पर लगाम लगाना है।

अब तक राज्य में सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में अनुमति जरूरी थी, जहां पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट (धारा-4) लागू था। बाकी हिस्सों में बिना किसी निगरानी के पेड़ काटे जा रहे थे। इसी अव्यवस्था के खिलाफ रोहतक निवासी सुखबीर सिंह ने NGT में याचिका दायर की थी। 9 सितंबर को ट्रिब्यूनल ने आदेश जारी करते हुए पूरे हरियाणा में पेड़ काटने से पहले अनिवार्य अनुमति का प्रावधान लागू करने को कहा।

वन विभाग ने आदेश मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती चरण में यह नियम गुरुग्राम मंडल के जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में प्रभावी कर दिया गया है। जल्द ही इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

हालांकि, किसानों को राहत देते हुए कुछ पेड़ों की कटाई पर छूट दी गई है। सफेदा, पॉपलर, उल्लू नीम, बकायन, बांस, अमरूद और शहतूत जैसे सात प्रजातियों को कृषि वानिकी के तहत अनुमति से बाहर रखा गया है। इनकी कटाई पूर्व की भांति बिना स्वीकृति संभव होगी।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago