Categories: GovernmentSpecial

अब हरियाणा में बावल तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

दिल्ली से रेवाड़ी जिले के औद्योगिक क्षेत्र बावल तक अब नमो भारत ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। हरियाणा सरकार ने इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के पहले चरण में ट्रेन मार्ग के विस्तार को हरी झंडी दे दी है। पहले यह सेवा केवल दिल्ली से धारूहेड़ा तक सीमित थी, लेकिन अब इसके आगे बावल तक पहुंचने से क्षेत्रीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

नए रूट के अनुसार, नमो भारत ट्रेन दिल्ली से चलकर गुरुग्राम होते हुए सीधे राजस्थान सीमा से सटे बावल तक पहुंचेगी। इस फैसले के पीछे क्षेत्रीय मांग और औद्योगिक विकास को मुख्य कारण माना जा रहा है। हरियाणा रैपिड मेट्रो ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) ने इस प्रस्तावित बदलाव की जानकारी एक पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को दी है।

इस बदलाव की पृष्ठभूमि में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की भूमिका अहम रही है। उन्होंने 18 सितंबर को आयोजित बैठक में धारूहेड़ा को अंतिम स्टेशन बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी और सुझाव दिया था कि ट्रेन को बावल तक बढ़ाया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर इस संबंध में समर्थन मांगा था।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, 26 सितंबर को HMRTC के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे ने NCRTC को पत्र भेजकर इस विस्तार को औपचारिक मंजूरी प्रदान की। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में ट्रेन सेवा केवल बावल तक सीमित रहेगी और यदि भविष्य में इससे आगे विस्तार किया गया, तो उसकी लागत हरियाणा सरकार नहीं उठाएगी।

बावल एक तेजी से उभरता हुआ औद्योगिक क्षेत्र है, जहां से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री आते-जाते हैं। इस क्षेत्र को जोड़ने से न केवल यातायात की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

योजना के तहत दिल्ली में सराय काले खां, INA, मुनिरका और एरोसिटी में प्रमुख स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं, गुरुग्राम क्षेत्र में साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और अब बावल में स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें से गुरुग्राम के चार स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago