Categories: FaridabadSpecial

इस बार दीवाली पर रोशनी से नहाएगा फरीदाबाद, तैयारियों में जुटा नगर निगम

फरीदाबाद शहर इस बार दीवाली पर एक नई रौनक और चमक के साथ नजर आएगा। नगर निगम ने त्योहार को खास बनाने के लिए शहर के प्रमुख चौकों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को भव्य सजावट से संवारने की तैयारियां तेज कर दी हैं। कई स्थानों पर लाइटिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि बाकी इलाकों में सजावट अंतिम चरण में है।

नगर निगम महापौर प्रवीण बत्तरा जोशी ने बताया कि इस बार की दीवाली पहले से बिल्कुल अलग होगी। उनका कहना है कि एक विकसित और प्रगतिशील फरीदाबाद की तस्वीर पेश करने के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। निगम की टीम जगह-जगह लाइटिंग और सजावट की निगरानी कर रही है, ताकि हर कोना रोशनी से चमके।

महापौर ने नागरिकों से अपील की कि दीवाली केवल दीपों और सजावट का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्यार, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी लोग इस पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।

इस बार दीवाली को और भी खास बना रहा है एक अहम मौका—दिवाली से ठीक एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा सरकार के कार्यकाल की वर्षगांठ पर राज्य में बड़ी विकास योजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। महापौर ने बताया कि यह आयोजन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक होगा, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago