
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-75 की केएलजे सोसाइटी के डी ब्लॉक में रहने वाले सैकड़ों परिवार इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। बिल्डर की कथित लापरवाही, लगातार बिजली कटौती और खराब सड़कों ने निवासियों का जीवन मुश्किल बना दिया है।
रविवार को सोसाइटी में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी नाराज़गी जाहिर की। उनका कहना है कि वे हर महीने भारी-भरकम मेंटेनेंस चार्ज अदा कर रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं।
निवासियों ने बताया कि रात के समय कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है, जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों, बीमारों और छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में हालात और भी दयनीय हो जाते हैं।
वहीं, सोसाइटी की अंदरूनी सड़कों की हालत बेहद खराब है। सड़कों पर गहरे गड्ढे और टूटी हुई परतें रोजाना हादसों को दावत देती हैं। बारिश के समय तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब रास्ते कीचड़ और पानी से भर जाते हैं, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डर ने सुविधाएं देने के कई वादे किए थे, लेकिन अब वे सभी हवा हो चुके हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।
निवासियों ने अब जिला प्रशासन और नगर निगम से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे सामूहिक रूप से प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…