Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के नीलम चौक पर रोजाना लग रहा जाम, ट्रैफिक व्यवस्था रही नदारद

फरीदाबाद के व्यस्ततम चौराहों में शुमार नीलम चौक पर सोमवार दोपहर भीषण ट्रैफिक जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। करीब एक बजे शुरू हुआ जाम धीरे-धीरे चारों ओर फैल गया नीलम रेलवे रोड, बीके चौक मार्ग, फ्लाईओवर और मुख्य चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

गाड़ियों की बेतरतीब आवाजाही और ट्रैफिक कंट्रोल के अभाव में स्थिति बिगड़ती चली गई। राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों फंसे रहना पड़ा। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस पूरे समय के दौरान कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर नजर नहीं आया।

पास के दुकानदारों ने बताया कि जाम अचानक नहीं लगा, बल्कि लोगों की हड़बड़ी और यातायात नियमों की अनदेखी ने हालात बिगाड़ दिए। वहीं, कुछ स्थानीय नागरिकों का कहना था कि नीलम चौक पर ट्रैफिक लाइट की अनुपस्थिति और पुलिस की लापरवाही इस तरह की समस्याओं को जन्म दे रही है।

जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संवेदनशील चौराहों पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago